UP: बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की निर्मम हत्या, आरोपी ने फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार, गिरफ्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में लोडर चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने बीड़ी के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
विस्तार
यह भी पढ़ें- Bareilly News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर युवती पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार
पुलिस के मुताबिक बेटा नदीम जावेद खां को रेता के रुपये देने दुकान में गया था। वह बाहर खड़े थे। तभी वहां आए ठिरिया निजावत खां के शहरोज ने हामिद से बीड़ी मांगी। मना किया तो गाली-गलौज करते हुए उसके लोडर में पड़े फावड़े से अब्दुल हामिद के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। जावेद खां और नदीम, अब्दुल हामिद को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।