{"_id":"6a04d39f077ee417f50e6379","slug":"three-injured-in-collision-between-two-bikes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-173149-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-पूरनपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए।
गांव बरकलीगंज निवासी आजाद अली अपने साथी अजमत अली के साथ किसी काम से बाइक से खुटार आ रहे थे। खुटार पूरनपुर रोड पर गांव मोहनपुर गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव मूड़ा जवाहर निवासी श्रीकांत की बाइक से टकरा गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी- 112 पुलिस ने 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने आजाद को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी थी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन आजाद को इलाज के लिए गोला ले गए हैं। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद