फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three hours of sleep snatched by emergency power cuts

तीन घंटे की आपात बिजली कटौती ने छीन ली नींद

Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने बृहस्पतिवार की रात कटौती मुक्त बिजली सप्लाई देने के बाद अगले दिन से फिर कटौती शुरू कर दी। शनिवार को रात 12 बजे से तड़के तीन बजे तक 220 केवी पैना ट्रांसमिशन पॉवर स्टेशन से आपात कटौती लागू रहने के कारण शहर अंधेरे में डूबा रहा और लोग चैन की नींद नहीं ले सके। व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के अनुरूप बिजली कटौती रोस्टर बदले नहीं जाने पर एसई ऑफिस में ताला डाल देने की चेतावनी दोहराई है। पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने बीते मंगलवार से रात के समय कटोती के निर्धारित रोस्टर की अनदेखी करके 11 बजे से तड़के तीन बजे तक आपात कटौती करनी शुरू कर दी। दो दिन तक आपात कटौती के नाम पर बिजली विभाग का मनमानी सहते रहने के बाद बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों में उबाल आ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। यही नहीं, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने रात में कटौती बंद नहीं होने पर एसई ऑफिस में ताले डाल देने की चेतावनी दी। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पहुंचे भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना को पॉवर कारपोरेशन के एमडी ने दूरभाष पर आश्वस्त किया कि रात में होने वाली बिजली कटौती जल्द समाप्त कर दी जाएगी। व्यापारी नेताओं को एसई आरके अग्रवाल ने यह आश्वासन देकर शांत किया कि रमजान के मद्देनजर कटौती का शेड्यूल शीघ्र बदल दिया जाएगा। इसके बावजूद जनरोष भांपकर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता करके रात में कटौती बंद कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से रात में कटौती बंद कराने का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री के वायदे की लाज रखते हुए सिस्टम कंट्रोल ने बृहस्पतिवार की रात शहरी क्षेत्र में कटौती रहित बिजली सप्लाई दी, लेकिन अगले दिन से मनमाना पॉवर कट फिर से लोगों को चिढ़ाने लगा। शनिवार की रात लोगों ने बिस्तरों पर जाने की तैयारी की कि बत्ती गुल हो गई। इस बारे में व्यापारी नेता दुआ ने रविवार को अधीक्षण अभियंता अग्रवाल से बात करके चेतावनी दोहराई कि रमजान माह शुरू होने से पहले रात की कटौती का रोस्टर नहीं बदला तो व्यापारी अफसरों का दफ्तरों में बैठना दूभर कर देंगे। 
विज्ञापन


बहादुरगंज पचराहा पर व्यापारियों ने दिया धरना
भीषण गर्मी में रात को घंटों बिजली कटौती से झल्लाए व्यापारी रविवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनवार खां के नेतृत्व में बहादुरगंज पचराहा पर जमकर नारेबाजी और तपती धूप की परवाह किए बगैर रोड पर धरना दे दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता अनवार खां ने कहा कि  बिजली की आंख मिचौनी और रात में होने कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली सप्लाई के समय लाइन फाल्ट और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से फ्रिज, कूलर, पंखे आदि घरेलू उपकरण गर्मी से राहत पहुंचाने के बजाय शो पीस बने हैं। उन्होंने कहा कि रात की कटौती पर रोक नहीं लगाए जाने पर व्यापारी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। धरना-प्रदर्शन में देवेश गुप्ता, पंकज वर्मा, दिलशाद, सतीश शर्मा, फारुख, इलियास कुरैशी, लता तिवारी, सुनीता गुप्ता, शोएब हाशमी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed