शाहजहांपुर में संघ कार्यालय पर हमला: पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट; तीन आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर में बुधवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर हमला कर दिया गया था। आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। कार्यालय में रहने वालों को पीटा। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में तोड़फोड़ और कार्यकर्ताओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पिता और दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह आरएसएस कार्यालय में आक्रोशित कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। एसपी अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
आरएसएस के विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें बुधवार रात करीब 10 :30 बजे महानगर प्रचारक मंजीत से सूचना मिली कि शहीद उद्यान के सामने संघ कार्यालय की दीवार पर कुछ लोग पेशाब कर रहे हैं। मना करने पर गालीगलौज कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में आरोपी के परिजन और 40-50 लोगों ने लाठठी-डंडे और तमंचों के साथ कार्यालय घेर लिया। कार्यालय में तोड़फोड़ की।
ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में आरएसएस कार्यालय पर हमला, हमलावरों ने की तोड़फोड़, फायरिंग कर फैलाई दहशत
कार्यालय में रहने वाले नितिन, विनीत, अनुभव और अशोक को मारा-पीटा। कार्यालय पर पथराव भी किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। संघ कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय पहुंच गए। पुलिस ने मुकेश गुप्ता, उसके दो बेटों शशांक और शिवांक के साथ अमन व शेखर के साथ 40-50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मोहल्ला कटिया टोला निवासी मुकेश गुप्ता, उसके बेटे शिवांक और शशांक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली: चौकी इंचार्ज और सिपाही पर लगाए आरोप, SSP ने दोनों को किया निलंबितआक्रोशित कार्यकर्ताओं को एसपी ने किया शांत
घटना की जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही आरएसएस कार्यकर्ता कार्यालय में पहुंचने लगे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय के घेराव की तैयारी होने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। कार्यालय के अंदर और बाहर आरएसएस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर खुद एसपी अशोक कुमार मीणा पहुंच गए।पहले विभाग कार्यवाहक रवि मिश्रा, महानगर प्रचारक मंजीत सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों ने करीब आधा घंटा तक बंद कमरे में एसपी अशोक कुमार मीणा और एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बात की। इसके बाद एसपी कमरे के बाहर निकल आए। उन्होंने आरएसएस कार्यालय के सभागार में एकत्र लोगों को बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के इस आश्वासन के बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। 40-50 अज्ञात लोगों को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।