फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended two policemen after head constable shot himself in Bareilly

बरेली में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली: SSP ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को किया निलंबित, घायल की हालत स्थिर

Thu, 03 Aug 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 01:11 PM IST
सार

दुनका चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर हेड कांस्टेबल ने बुधवार देर रात खुद को गोली मार ली। इस मामले में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
SSP suspended two policemen after head constable shot himself in Bareilly
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी के आत्महत्या की कोशिश मामले में शाही थाने की दुनका चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों मोबाइल बंद कर लापता बताए जा रहे हैं। परिवार घायल नीरज का मेरठ में इलाज करा रहा है। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


बुधवार रात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी, विशेष खोखर और अमित शर्मा गश्त पर गए थे। रात करीब सवा बारह बजे वापस आए तो अमित शर्मा और विशेष खोखर सोने चले गए। नीरज चौधरी थोड़ी देर बैठे रहे। इसके बाद 12.41 पर नीरज ने एक सुसाइड नोट अपने घर, थाने के ग्रुप और पत्रकार के व्हाट्सएप पर डाला और 12.45 बजे सरकारी राइफल से खुद पर दो फायर किए। इसमें एक गोली नीरज की गर्दन को चीरती बाहर निकल गई। दूसरी गोली चौकी की दीवार में लगती हुई लिंटर में धंस गई। नीरज फर्श पर गिर गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'चौकी इंचार्ज करते हैं अपमानित': ये आरोप लगाकर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में बरेली से रेफर

हेड कांस्टेबल की हालत स्थिर 

गोली की आवाज सुनकर बाहर चारपाई पर सो रहे दरोगा रवि दत्त शर्मा, कांस्टेबल विशेष खोखर और अमित जाग गए। बाहर आकर देखा तो नीरज खून से लथपथ पड़े थे। इन लोगों ने चौकी इंचार्ज दुनका अरविंद कुमार को जगाया। फिर चौकी इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में नीरज को डालकर बरेली जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस बीच उनके परिजन आ गए और फिर नीरज को मेरठ रेफर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

चौकी इंचार्ज समेत दो निलंबित 

इधर, हेड कांस्टेबल के लिखे नोट के आधार पर प्रांरभिक जांच के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने चौकी प्रभारी अरविंद कुमार व कांस्टेबल अमित शर्मा को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकती है। एसएसपी ने बताया कि बरेली पुलिस की टीम मेरठ के अस्पताल में मौजूद है। घायल सिपाही नीरज चौधरी के स्वास्थ्य का अपडेट लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed