फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of houses are losing electricity due to fault

Shahjahanpur News: फाॅल्ट से गुल रही हजारों घरों की बिजली

Sat, 09 Sep 2023 10:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of houses are losing electricity due to fault
कांट में हाईटेंशन लाइन पर गिरा आम  का पेड़ । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहजहांपुर/ कांट। बारिश के कारण शनिवार को शहर में कई जगह फाॅल्ट होने से घंटों हजारों घरों की बिजली गुल रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।

सिटी पार्क उपकेंद्र में शनिवार को भी दिक्कत रही। सुबह आठ बजे 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक बिजली बंद रही। इसकी वजह से करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बहादुरगंज में तीन खंभा गली में ट्रांसफार्मर फुंकने से रात तीन बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक बिजली नदारद रही।
विज्ञापन

रंगीन चौपाल मोहल्ले में केबल जलने से करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। बारिश के कारण देहात क्षेत्र में भी कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार शाम करीब चार बजे कांट क्षेत्र में नहर कोठी के पास बिजली के खंभे के ऊपर पेड़ गिर जाने से पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने लोगों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया। टूटे तारों को ठीक किया। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed