{"_id":"6f57d99ccf7b4634fad6f8b26b7dd3ec","slug":"thousands-of-home-burglars-made-off-with-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करते समय पड़ोसी मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फुटेज आ गई। पुलिस तीनों चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
मोहल्ला सिंजई में पुनीत अरोड़ा के मकान में अमरोहा निवासी सैय्यद हसन आदिल रहते हैं। वह कांट रोड स्थित केआर पेपर मिल में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह मकान में ताला डालकर परिवार के साथ लखनऊ चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना आदिल को दी। उनके यहां पहुंचते पर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने काफी जांच-पड़ताल की, लेेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। कोतवाली इंस्पेक्टर केके तिवारी ने पड़ोसी के घर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर उनकी जांच कराई, तो तीन चोर मकान में मकान का ताला तोड़ते हुए और घर के अंदर घुसते दिखे और चोरी करने के बाद चोर सामान ले जाते हुए भी कैमरे में कैद हो गए। इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक चोरों की फुटेज से पहचान हो गई और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आदिल के मुताबिक चोर उनके घर से एक एलसीडी, एक सोने की चेन और पैडिल, 12 हजार रुपये नगद और डिनर सेट चोरी कर ले गए हैं।