फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   This is not a pond, it is the road to Majra Naugawan Govindpur village.

Shahjahanpur News: यह तालाब नहीं, मजरा नौगवां गोविंदपुर गांव का मार्ग है

Sat, 18 May 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
This is not a pond, it is the road to Majra Naugawan Govindpur village.
जैतीपुर के गांव नौगवां गोविंदपुर की सड़क पर भरा पानी। संवाद
जैतीपुर। सड़क बनाने के बाद पानी के निकास की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में मजरा नौगवां गोविंदपुर गांव की सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मकरंदपुर के मजरा नौगवां गोविंदपुर की सड़क तिलहर-दातागंज हाईवे से मिलती है। गांव में पानी के निकास व्यवस्था नहीं है। इस कारण तिराहे पर इतना पानी एकत्र हो गया है कि सड़क तालाब जैसी लगने लगी है। गांव के मुन्नालाल, अनमोल, हरीश, महेश, शिशुपाल, राजेश्वर, राजेश, मान सिंह, वीर सिंह, मंगल, मोहित, विजेंद्र, हरेंद्र, नरेंद्र ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से वर्ष 2014 में सड़क बनाई गई थी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत स्तर से नाला निर्माण न होने की वजह से पानी का भराव होने लगा। धीरे-धीरे सारा पानी सड़क पर ही जमा हो गया। गांव में तीन तालाब हैं। बावजूद पानी के निकास की व्यवस्था उन तालाबों की तरफ नहीं की गई। लोगों का कहना है कि सड़क के कारण रिश्तेदार गांव में आने से कतराते हैं। मजबूरी में इस रास्ते से निकलना पड़ता है जिसकी वजह से कई बार कपड़े भी खराब हो जाते हैं। कई लोगों के मोबाइल फोन भी पानी में गिर गए। कई बार ब्लाॅक स्तर पर अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि समस्या जानकारी में आई है। पानी का निकास तालाब में कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed