{"_id":"6a89e57e258041079f08ac45","slug":"third-notice-affixed-to-nine-houses-built-on-school-land-demolition-imminent-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-182413-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल की जमीन पर बने नौ मकानोंं पर तीसरा नोटिस किया चस्पा, जल्द होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल की जमीन पर बने नौ मकानोंं पर तीसरा नोटिस किया चस्पा, जल्द होंगे ध्वस्त
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। यहां के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की कृषि भूमि पर अवैध रूप कब्जा करके बनाए गए नौ मकानों को ध्वस्त करने के लिए उन पर शुक्रवार को तीसरा नोटिस चस्पा कर दिया गया। साथ ही इन मकानों पर काबिज लोगों को 24 घंटे में जगह खाली करने की चेतावनी दी गई।
शुक्रवार को देर शाम एसडीएम प्रभात रॉय ने नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, राजस्व निरीक्षक इकबाल हुसैन और हल्का लेखपाल धर्मेंद्र सिंह चौहान के साथ मौके पर पहुंचे और मकान बनाने वालों को पूर्व में दिए जा चुके दो नोटिसों के बावजूद अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि खाली नहीं होने पर 24 घंटे की मोहलत दी।
एसडीएम ने वायु सिंह, परसादी लाल, मेहराब, शिव कुमार, नोखे, मुन्ना लाल, आदि 9 लोगों के मकानों पर नोटिस चस्पा कराए। संबंधितों को चेतावनी दी गई कि वह 24 घंटे में मकान खाली करके चले जाएं, अन्यथा उनके मकान सामान समेत जेसीबी से ध्वस्त करा दिए जाएंगे। संवाद