फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves took away goods worth lakhs from a locked house

Shahjahanpur News: बंद मकान से लाखों का सामान ले गए चोर

Fri, 06 Oct 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth lakhs from a locked house
जलालाबाद। बहू की डिलीवरी के लिए शाहजहांपुर गए गांव गुरगवां निवासी रामबाबू कश्यप के घर का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर लाखों का सामान चुरा ले गए। बेटे सुरजीत की गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर पिता रामबाबू दो अक्तूबर की शाम अपनी बेटी गुड्डी को छोड़कर पत्नी, बेटे व बहू को लेकर शाहजहांपुर चले गए। बहू के भर्ती हो जाने पर सभी लोग वहीं रुक गए। घर में अकेली गुड्डी रात के समय घर में ताला डालकर पास में अपने ताऊ के घर सोने चली जाती थी। बताते हैं कि बुधवार रात चोर घर में ताला तोड़कर घुस गए। अगले दिन सुबह गुड्डी घर पर गई तो चोरी की जानकारी हुई। रामबाबू के अनुसार चोर दो लाख की नकदी, एक लाख से ज्यादा के जेवरात व घर का अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed