{"_id":"66a2dcbce02e5fe8de0e5294","slug":"there-was-panic-in-the-police-on-the-information-of-kidnapping-of-student-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123586-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्र के अपहरण की सूचना पर पुलिस में मची खलबली
Fri, 26 Jul 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
खुटार। गांव पुनौती के एक छात्र ने बंडा के गांव मकसूदापुर पहुंचकर अपहरण की बात कहकर खलबली मचा दी। पुलिस छात्र को बंडा थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
रात लगभग आठ बजे पुनौती निवासी एक किशोर मकसूदापुर में लोगों को मिला। छात्र ने बताया कि वह एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। बृहस्पतिवार लगभग साढ़े चार बजे वह घर के बाहर खड़ा था, तभी वैन सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। पगड़ी से उसके हाथ बांध दिए। वैन में दो बदमाश थे। गाड़ी में एक किशोर पहले से बंधा पड़ा था। बदमाशों ने तमंचा तानकर चुप रहने की हिदायत दी थी। बदमाश उसे पूरनपुर से बंडा होते हुए बरेली ले जा रहे थे। मकसूदापुर में वैन रुकने पर वह भाग निकला।
लोगों ने छात्र को रोक लिया और पुलिस और परिजनों को सूचना दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र से पूछताछ की। उसके परिजन भी सूचना पर आ गए। परिजन के अनुसार, छात्र एक युवक के साथ बाइक से गया था। अपहरण की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस छात्र को थाने ले आई और पूछताछ कर रही है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा।