फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a stampede due to gas leakage in Government Medical College

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में गैस फैलने से मची भगदड़

Mon, 26 May 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
There was a stampede due to gas leakage in Government Medical College
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर की ओटी में रविवार शाम केमिकल गिरने के बाद गैस फैलने से भगदड़ मच गई। ऑक्सीजन प्लांट से रिसाव होने, आग लगने की अफवाह पर मरीजों को लेकर तीमारदार सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। अफरातफरी के दौरान एक गंभीर रूप से बीमार मरीज की मौत हो गई। हालांकि डीएम के मुताबिक, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। ट्रॉमा सेंटर की ओटी में उपकरणों को स्टरलाइज किया जाता है। इसमें फॉर्मेलिन केमिकल का इस्तेमाल होता है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि स्टरलाइज करने के दौरान फॉर्मेलिन केमिकल जमीन में गिरने से गैस पैदा हुई होगी। एसी-पंखे के जरिये गैस आसपास फैली थी।
विज्ञापन

इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट से रिसाव और आग लगने की अफवाह से हड़कंप मच गया। अस्पताल में करीब ढाई सौ मरीज भर्ती थे। गंभीर हालत के मरीज समेत तीमारदार बाहर की ओर दौड़ पड़े। भगदड़ के दौरान लोग धक्कामुक्की करते हुए बाहर निकले। सूचना पर पुलिस बल, अग्निशमन कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर आ गए। डीएम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। कोई जनहानि नहीं हुई है। डीएम के मुताबिक अगर किसी मरीज की मौत भगदड़ से हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गैस के प्रभाव से मुंह, नाक, आंख में जलन महसूस हो रही थी। इस वजह से लोगों में भय का माहौल बन गया था।

उन्होंने बताया कि रामनरेश (71 वर्ष) को 24 मई को सांस की बीमारी की वजह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह टीबी का पुराना मरीज था। दोनों फेफड़े खराब थे। उसकी मौत शाम 05:50 बजे फेफड़े की बीमारी से हुई है न कि भगदड़ या गैस की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed