फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a hint of getting the name Parashurampuri in Modi's speech

Shahjahanpur News: मोदी के भाषण में मिल गया था परशुरामपुरी नाम मिलने का संकेत

Fri, 22 Aug 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
There was a hint of getting the name Parashurampuri in Modi's speech
शाहजहांपुर में भूपेंद्र ​सिंह का स्वागत करते जन विकास मंच के पदा​धिकारी। स्रोत: संस्था - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी में परिवर्तित होने में अभी समय लगेगा। लोगों को अब यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। इसके बाद जलालाबाद को परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। इस बीच भाजपा इसे राजनीतिक लिहाज से भी लाभदायक मान रही है। वहीं, दूसरे दिन भी लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जलालाबाद का नाम बदलने के लिए वर्षों से स्थानीय लोग मांग उठा रहे थे। 2021 में गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास कार्यक्रम में शाहजहांपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भगवान परशुराम को नमन करने के साथ की थी। तभी से माना जा रहा था कि भगवान परशुराम जन्मस्थली के दिन बहुरेंगे।
विज्ञापन

बाद में प्रदेश सरकार ने जन्मस्थली को पर्यटनस्थली का दर्जा देकर विकास कार्य तेज कर दिए। इसके बाद जलालाबाद नगर पालिका परिषद ने भी सितंबर 2023 में इस मांग का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित किया था। इसके बाद इस वर्ष अप्रैल में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पारित प्रस्ताव को शासन के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने गृह मंत्रालय फाइल भेज दी। अब गृह मंत्रालय से भी हरी झंडी मिलने के बाद यूपी कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके बाद जलालाबाद को परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। माना जा रहा है कि भगवान परशुराम के अनगिनत श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रदेश सरकार भी इस काम को प्राथमिकता से करेगी। सरकार इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर प्रचारित करेगी। खासतौर पर ब्राह्मण समाज के वोटों की गोलबंदी को लेकर भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
---
वित्त मंत्री ने भी जताया आभार
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जलालाबाद का नाम परिवर्तित करने के लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी पर गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद के नाम परिवर्तन की यह मांग लंबे समय से जनपद की जनता की ओर से की जा रही थी। इसे पूर्ण कर सरकार ने जनता की भावनाओं का सम्मान किया है।

----
नगर पालिका में बांटी गई मिठाई
जलालाबाद। जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी घोषित होने की खुशी में नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन कर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने कहा कि अधिकारियों से मिलने वाले निर्देशों के अनुरूप नगर पालिका कार्यों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने सरकार के इस निर्णय पर सभी नगरवासियों को बधाई दी। इस दौरान लिपिक अवधेश सिंह, सुशील गुप्ता, मो.जीशान, साहिल बाबू, नीतेश कटियार, प्रतीक शुक्ला, राहुल राठौर, अनवार, फरद जहां, निशा सिंह, रीना, कैफ, यूसुफ आदि मौजूद रहे।
--
नाम बदलवाने के मांग उठाने वाले भूपेंद्र का स्वागत
शाहजहांपुर। जलालाबाद का नाम परिवर्तन की मुहिम चलाने वाले जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। अखिल भारतीय जन विकास मंच भारत के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीश सिंह परिहार के नेतृत्व में उन्हें फूल माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को मांगपत्र सौंपा था। इस दौरान आयुष प्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह तोमर, अजय कुमार कोविंद, विजय सिंह चौहान, आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

--
यह बहुत ही अच्छा निर्णय है। जहां भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, उस स्थान को उनके नाम पर रखना जनभावनाओं का सम्मान है। भाजपा सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान रखा है।

- केसी मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा

शाहजहांपुर में भूपेंद्र सिंह का स्वागत करते जन विकास मंच के पदाधिकारी। स्रोत: संस्था

शाहजहांपुर में भूपेंद्र सिंह का स्वागत करते जन विकास मंच के पदाधिकारी। स्रोत: संस्था- फोटो : संवाद

शाहजहांपुर में भूपेंद्र सिंह का स्वागत करते जन विकास मंच के पदाधिकारी। स्रोत: संस्था

शाहजहांपुर में भूपेंद्र सिंह का स्वागत करते जन विकास मंच के पदाधिकारी। स्रोत: संस्था- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed