फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The widening work is progressing slowly... and the closure of the intersection near the blacksmiths' area is causing difficulties for commuters.

Shahjahanpur News: चौड़ीकरण की रफ्तार धीमी...लोहारों वाले चौराहे पर आवागमन बंद होने से दिक्कत

Fri, 09 Jan 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The widening work is progressing slowly... and the closure of the intersection near the blacksmiths' area is causing difficulties for commuters.
अशरफ, दुकानदार।
शाहजहांपुर। शहर के मुख्य मार्ग लोहारों वाले चौराहे की सड़क डेढ़ महीने से आवागमन के लिए बंद किए जाने के बावजूद चौड़ीकरण का काम बेहद सुस्त गति से चल रहा है। सड़क पर आवागमन बंद होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के काम-धंधा ठप हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जरूरत से कम मजदूर लगाकर कार्य कराया जा रहा है जिसकी वजह से समय ज्यादा लग रहा है। संकेतक न लगे होने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोहारों वाले चौराहा को ककरा स्थित स्मार्ट सिटी रोड से जोड़ा जाना है। इसके प्रथम चरण में लोहारों वाले चौराहा क्षेत्र में करीब 500 मीटर क्षेत्र का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। अगस्त माह में इस कार्य को मंजूरी मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में बने अवैध निर्माण काे हटाया गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर सड़क पर आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले एक तरफ नाले का निर्माण शुरू कराया गया। अब तक महज 30 से 40 मीटर नाले की दीवारों का निर्माण हो पाया है। कार्यदायी एजेंसी ने निर्माण के लिए पांच से छह मजदूर लगाए हैं। इसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क के दोनों तरफ व्यापारियों की दुकानें बंद हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गलियां बनीं सहारा, लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर
शहर में अधिकतर हल्के वाहनों को कनौजिया मोड़ से लोहारों वाले चौराहा होते हुए ईदगाह से लाल इमली चौराहा की ओर से निकाला जाता है। करीब डेढ़ माह से लोहारों वाले चौराहे पर निर्माण कार्य होने की वजह से आवागमन बंद कर दिया गया है। टेंपो, ई-रिक्शा व अन्य छोटे वाहनों को या तो गलियों का सहारा लेना पड़ता है, या फिर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। सड़क बंद होने की वजह से सवारी लेकर वाहन इधर से नहीं गुजरते हैं। इसकी वजह से इस क्षेत्र में आने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
--
बिजली के तार काट देने से रात में अंधेरा
मुख्य रोड होने के बावजूद निर्माण एजेंसी की तरफ से कोई संकेतक नहीं लगाए गए हैं। बिजली के तार काट दिए गए हैं। इससे रात में अंधेरा रहता है। रात में लोग हादसे का शिकार होकर चोटिल हो जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
--
लोगों की बात
तीन माह पहले सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ। डेढ़ माह से निर्माण चल रहा है। अब तक सिर्फ 30 मीटर का नाला बन पाया है। राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
- अशरफ, दुकानदार
--
सड़क के चौड़ीकरण का कार्य एक तरफ से करना चाहिए था। दोनों तरफ से कार्य चल रहा है। इस वजह से सड़क बंद हो गई है। काम-धंधा प्रभावित हो रहा है। काम बहुत धीमी गति से चल रहा है।
- आकिब, दुकानदार
--
सड़क का चौड़ीकरण होना अच्छी बात है, लेकिन इसको नियोजित तरीके से कराया जाना चाहिए था। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी नहीं होती। सड़क बंद होने लोगों को दिक्कत हो रही है।

- अनिल शर्मा, दुकानदार
--
चौड़ीकरण की प्रक्रिया से थोड़े दिन पहले ही दुकान खरीदी थी। अब यह अतिक्रमण की जद में आ गई है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। सड़क निर्माण के लिए सही से नीति नहीं बनाई गई।

- मोहित सक्सेना, स्थानीय निवासी
--
अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में थोड़ी देर हुई थी। अब नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए। इससे आम जनमानस को परेशानी नहीं हो।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

अशरफ, दुकानदार।

अशरफ, दुकानदार।

अशरफ, दुकानदार।

अशरफ, दुकानदार।

अशरफ, दुकानदार।

अशरफ, दुकानदार।

अशरफ, दुकानदार।

अशरफ, दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed