{"_id":"5793b7a04f1c1b3c50c4c9b1","slug":"the-water-level-of-the-ganges-ramganga-event-began-the-relief-of-the-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा-रामगंगा का जलस्तर घटना शुरू, पीड़ितों में राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा-रामगंगा का जलस्तर घटना शुरू, पीड़ितों में राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
गंगा-रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार देर रात से घटने लगा है। इससे फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ का खतरा टल गया है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के प्रधान की मांग पर बाढ़ से बचाव के लिए नाव उपलब्ध करवा दी है।
बाढ़ के भय से नदियों के तटवर्ती गांवों के लोग पिछली प्रलंयकारी बाढ़ को याद करके बेहद चिंतित थे। शुक्रवार रात से गंगा एवं रामगंगा नदियों के जलस्तर में कमी आने से उन्होंने कुछ राहत महसूस की है। रामगंगा के तटवर्ती गांव मौजमपुर के ग्रामीणों ने नदी की जद में आए अपने मकानों को तोड़कर मलवा सुरक्षित करना फिलहाल रोक दिया है।
उधर, गंगा के जलस्तर में भी कमी आने से ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा आजादनगर के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। ग्राम प्रधान फारूक अली ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम लालबहादुर ने बाढ से बचाव के लिए नाव उपलब्ध करवा दी है,जबकि गांव में बाढ़ चौकी स्थापित किए जाने की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।