{"_id":"1214592c3fa2ed206fc60c6c330f43aa","slug":"the-victim-going-to-dm-for-her-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ने रुपये दिलाने को डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित ने रुपये दिलाने को डीएम से लगाई गुहार
जलालाबाद।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिकंदरपुर अफगानान की शालिनी ने तहसील दिवस में डीएम शुभ्रा सक्सेना को बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उसे रेमेल कंपनी का वर्कर बताते हुए झूठ बोलकर 50 हजार रुपये जमा कराने के नाम पर ठग लिए। इसको एक साल से ज्यादा हो गया है। रसीद मांगने पर वह जब वह लगातार टालमटोल करता रहा, तब उसने रुपये वापस देने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।
पुलिस से शिकायत करने पर कोतवाली के एक दरोगा ने एक आरोपी का ट्रैक्टर कोतवाली में खड़ा करा लिया और उससे कहा कि एक-दो दिन में तुम्हारे रुपये वापस करा देंगे। इसके बाद इस दरोगा ने आरोपियों से साठगांठ करके ट्रैक्टर को छोड़ दिया। महिला ने डीएम से रुपये वापस दिलाए जाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।