{"_id":"761141778c93e3cca4e2f82b89cbb543","slug":"the-veneration-and-knyabhoj-navratri-with-the-parayan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन और कन्याभोज के साथ नवरात्र का पारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन और कन्याभोज के साथ नवरात्र का पारायण
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवन पूजन और कन्या भोज के साथ चैत्र नवरात्र व्रतों का पारायण हो गया। भक्तों ने अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की। बाद में हवन में आहुतियां देकर कन्याओं को भोज कराया। भोज के बाद उपहार और नगद दक्षिणा देकर उनका आशीष लेकर विदा किया।
आदिशक्ति मां दुर्गा के महापर्व नवरात्र के अंतिम दिन घरों और मंदिरों में खास रौनक रही। सुबह नियमित पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही घरों में हवन शुरू हुए कि गली-मोहल्ले धूप-कपूर की सुगंध से महक उठे। हवन-पूजन का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इसके बाद भक्तों ने कन्याओं को दही-जलेबी, खीर-पूड़ी, सब्जी-पूड़ी आदि से भोज करा उन्हेें उपहार और दक्षिणा देकर विदा किया। कन्याओं के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। जिनको कन्याएं नहीं मिलीं, उन्होंने मंदिर में जाकर दान-पुण्य किया।
इधर, मंदिरों में भी मां सिद्धिदात्री की पूजा करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं और पुरुषों ने आरती कर मइया से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद मंदिरों में भी हवन करके कन्याओं को भोज कराया गया। कन्या भोज के उपरांत ही उपवास में चल रहे लोगों ने नवरात्र व्रतों का परायण किया।
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ में अखंड जाप का समापन
गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नौ कुंडीय यज्ञ और श्री गायत्री महामंत्र जाप का समापन हो गया। समापन पर मुख्य यजमान कपिल अग्रवाल ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर विद्याधर मिश्र, एके सिंह आदि ने रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डाला। मंजू और गीता ने मातृ और गुरु वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में राजाराम मौर्य, उर्मिला ठाकुर, सूरज वर्मा, रंजीत वर्मा, राजेंद्र सिंह, रजत वर्मा, नरेंद्र सिंह, सोनपाल, मायाराम, सुशीला आदि का योगदान रहा।
नवरात्र के समापन पर हुआ कन्या भोज
मीरानपुर कटरा। नवरात्र के अंतिम दिन नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना कर कन्या भोज कराया गया। बही थाना प्रांगण में पुलिस स्टाप की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के राधा कृष्ण मंदिर काली मंदिर, बाबा गरीब दास मढ़ी, शिव धाम में भक्तो ने पूजा अर्चना की। उसके बाद घरो और मंदिरों पर कन्याओ को भोज करा कर पुण्य कमाया। भंडारे में एसओ नरेंद्र यादव, एसआई धर्मेंद्र कुमार, बाबू लाल, रामकिशन, नरेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा।