फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The topper of the Cambridge School of Gayatri Puwayan

पुवायां के कैंब्रिज स्कूल की गायत्री बनी टॉपर

Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The topper of the Cambridge School of Gayatri Puwayan
पुवायां के कैंब्रिज स्कूल की गायत्री बनी टॉपर
सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल पुवायां की छात्रा गायत्री मिश्रा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में टॉप करते हुए स्कूल का परचम लहराया है। गायत्री ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ ही शाहजहांपुर जिले का भी मान बढ़ाया है। गत वर्ष की भांति इस बार भी मंडल टॉपर की सफलता पर स्कूल के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह डॉयरेक्टर रचित अग्रवाल, स्कूल इंचार्ज विनायक अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. एएन शर्मा ने हर्ष जताया है। 
विज्ञापन


मंडल में कैंब्रिज कॉन्वेंट की बादशाहत कायम
पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल ने सीबीएसई परीक्षा में गत वर्ष की बादशाहत कायम रखते हुए इस बार भी छात्र-छात्राओं ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस बार छात्रा गायत्री मिश्रा ने मंडल में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन

सीबीएसई का बारहवीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को आने की जानकारी पाकर तमाम बच्चे सुबह से ही स्कूल जा पहुंचे। रिजल्ट घोषित होते ही बच्चों ने स्कूल के कंप्यूटर पर अपना रिजल्ट देखा और साल भर की मेहनत का बढ़िया परिणाम पाकर खुशी से झूम उठे। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक दूसरे को बधाई दी। छात्रों ने भी स्कूल परिसर में आतिशबाजी चलाकर और मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। स्कूल के सभी मेधावी बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन को दिया है। बच्चों का कहना है कि स्कूल के शिक्षक बच्चों पर भरपूर मेहनत करते हैं और अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही पढ़ाई सही तरीके से करने के बारे में भी बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं गायत्री
पुवायां। सीबीएसई इंटर परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कैंब्रिज कॉन्वेंट की छात्रा गायत्री मिश्रा पुवायां के गांव जेवां निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, वर्तमान प्रधान रैना देवी की पौत्री और ब्रह्मानंद मिश्रा, रजनी मिश्रा की पुत्री हैं। दसवीं में भी उन्होंने 10 सीजीपीए प्राप्त किए थे। उनकी सफलता की जानकारी मिलने पर मां और पिता के साथ में बाबा-दादी भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने स्कूल पहुंचकर पुत्री के साथ ही स्कूल के शिक्षकों को भी मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। गायत्री भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। वह शाहजहांपुर के जिलाधिकारी रहे विजय किरन आनंद की कार्यशैली से प्रभावित हैं। उसका कहना है कि डीएम के पीड़ितों की समस्या सुनने और विकास कार्यों को लेकर जो नजरिया रहा वह बेहद अच्छा लगा। साथियों को सलाह देते हुए कहा कि सफलता के लिए एकाग्र होकर पढ़ाई करना और शिक्षकों की बात पर ध्यान देना जरूरी है। कोई भी विषय रटने की बजाय उसका पूरी तरह मनन करना चाहिए। वह सफलता का श्रेय रोजाना 14 घंटे की पढ़ाई के अलावा स्कूल के डॉयरेक्टर, शिक्षकों, बाबा-दादी और मां पिता को देती हैं। 

देश की सेवा करना चाहते हैं दूसरे स्थान पर रहे शुभम
पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट के छात्र खुटार नगर निवासी राजकुमार गुप्ता और कुसुम गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम इस समय जेईई एडवांस की परीक्षा देने के लिए लखनऊ गए हुए हैं। शुभम के जिले में दूसरा स्थान पाने की जानकारी पाकर परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। 


 अरफात ने स्कूल को दिया अच्छे अंकों का श्रेय
पुवायां। जिले में तीसरे स्थान पर काबिज कैंब्रिज कॉन्वेंट के छात्र कांट निवासी रिजवान अली और रुबी अली के पुत्र हैं। उन्होंने स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। वह अच्छे अंक लाने का श्रेय स्कूल में पढ़ाई के वातावरण, प्रबंधन के आगे बढ़ने की प्रेरणा और परिवार को देते हैं। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहते हैं। शनिवार को रिजल्ट आने के बाद जिले में तीसरा स्थान आने की जानकारी पाकर भाई रहील अली स्कूल पहुंचे और अरफात के साथ ही स्कूल प्रबंधन को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसी स्कूल में पढ़ रहे अरफात के चचेरे भाई जुहेब अली ने भी 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह अनवर अली और सीमा अली के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed