फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The teenager's body was found floating in the water one kilometer away.

Shahjahanpur News: किशोर का शव एक किमी दूर पानी में उतराता मिला

Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The teenager's body was found floating in the water one kilometer away.
विकास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर। पैर फिसलने से डूबने वाले गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के रपड़िया नवादा निवासी ओमपाल के पुत्र विकास (14) का शव बुधवार सुबह नौ बजे पानी में उतराता मिला। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे रामगंगा के पुराने बहाव से बनी गहरी जगह में विकास शौच करने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पास में ही खेल रहे बच्चों ने विकास को डूबते देखकर शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विकास की तलाश शुरू की गई। सूचना पर गढ़ियारंगीन पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे डूबने वाले स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर विकास के शव को उनके परिजनों ने तलाश कर लिया। शव को देखकर पिता ओमपाल व मां ओमवती बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed