{"_id":"577288514f1c1b5f1879baf2","slug":"the-teenager-s-death-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रोजा क्षेत्र के गांव दियुरिया में मंगलवार की सुबह 14 वर्षीय किशोरी रेनू फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रेनू मानसिक रूप से कमजोर थी। जिसका शहर में एक निजी डाक्टर के पास इलाज चल रहा था। वह पिछले काफी दिनों से परेशान रहती थी। सोमवार की रात में किसी समय रेनू ने कमरे में लगी खूंटी से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा दी। सुबह परिवार वालों ने उसको लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फांसी पर लटकने से होना बताई गई है।
विज्ञापन