{"_id":"68336ba6bd66ee8d700cf5ec","slug":"the-team-did-not-arrive-to-catch-the-crocodile-people-are-angry-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-144600-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मगरमच्छ पकड़ने के लिए नहीं पहुंची टीम, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मगरमच्छ पकड़ने के लिए नहीं पहुंची टीम, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज डैम में शनिवार की शाम को एक बड़ा मगरमच्छ देखे जाने की सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के ना पहुंचने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इलाके के लोग दहशत में हैं।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे अजीजगंज डैम रोड पर एक मगरमच्छ नदी में दिखाई दिया था। पहले तो लोग समझ नहीं पाए। थोड़ी देर बाद मगरमच्छ नदी से निकलकर किनारे पर आ गया। तब लोग दहशत में आ गए थे। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी थी। वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद ने रविवार को सुबह टीम भेजने का आश्वासन दिया था।
रविवार को सुबह भी टीम नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो उठे। हिंदू युवा वाहिनी के नगराध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने वन संरक्षक को पत्र भेजकर बताया कि अजीजगंज डैम के चारों ओर बस्तियां बनी हुई हैं। जहां बहुतायत में लोग रहते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के घरों में घुसकर जान-माल का नुकसान पहुंचाए जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
सूचना के बावजूद वन क्षेत्राधिकारी सदर ने टीम नहीं भेजी। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने वन संरक्षक से कार्रवाई की मांग की है। वन क्षेत्राधिकार सदर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि वन दरोगा सुशील कुमार को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। वे क्यों नहीं पहुंचे, इस संबंध में जानकारी की जाएगी।