फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The registration was 12 hundred Diwyangon

12 सौ दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण

Thu, 09 Jun 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
The registration was 12 hundred Diwyangon
12 सौ दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण
हेल्पलाइन सोसाइटी की ओर से बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर में दिव्यांगों के सहायतार्थ आयोजित किए गए शिविर की शुरूआत डीएम पुष्पा सिंह ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। शिविर में जलालाबाद के अलावा कलान तथा मिर्जापुर ब्लाक से बड़ी तादाद में दिव्यांगजन पहुंचे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी सेवा तथा पुण्य काम है। इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल का भ्रमण कर वहां मौजूद लोगों का हालचाल जाना और इस कार्य में सभी से सहयोग करने की अपील की। शिविर में करीब 1200 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। 280 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। रजिस्ट्रेशन के बाद लखनऊ और कानपुर से आई चिकित्सकों की टीमों ने दिव्यांगों का परीक्षण किया। श्रवण बाधित दिव्यांगों की जांच अत्याधुनिक मशीन आडियोमीटर से की गई। आयोजक संस्था हेल्पलाइन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि अगले शिविर में सभी को जरूरत के मुताबिक निशुल्क उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए रजिस्टर्ड सभी दिव्यांगों को मोबाइल या अन्य माध्यमों से सूचना दे दी जाएगी। शिविर के दौरान सोसाइटी के अशोक अग्रवाल, विधायक नीरज कुशवाहा, अनुज गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल, रवि गोयल, विकास अग्रवाल तथा अमित अग्रवाल में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed