फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "The person makes great master '

‘व्यक्ति को महान बनाता है गुरु’

Sat, 28 Mar 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
"The person makes great master '
निखिल मंत्र विज्ञान साधक परिवार जोधपुर के तत्वावधान में टाउनहाल हॉकी क्लब मैदान में साधना शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय शिविर के पहले दिन नंद किशोर श्रीमाली ने कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को महान बनाता है। साधारण से साधारण व्यक्ति गुरु के संपर्क में आने के बाद महानता की ओर बढ़ने लगता है।
विज्ञापन

श्रीमाली ने हजारों साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भी तभी भगवान राम हुए, जब वह महर्षि विश्वामित्र की शरण में आए। विश्वामित्र को गुरु मानकर उनके साथ वन में गए और उनके मार्गदर्शन में जीवन यापन किया। जीवन में गुरु का प्रवेश होते ही मनुष्य की दोषों का शमन आरंभ हो जाता है। गुरु की तलाश तभी पूरी होगी, जब हम अहंकार का त्याग करेंगे।
विज्ञापन

बोले, अहंकार का त्याग होने से मन निर्मल हो जाता है और प्रभु निर्मल मन में ही वास करते हैं। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों को दीक्षा प्रदान की। शिविर में विनय गुप्ता, बनवारी लाल वर्मा, रामबाबू सक्सेना, मुरारी लाल भास्कर, अनिल यादव, सतीश रस्तोगी, अनिल शर्मा, अनिल मिश्रा, रमेश भारद्वाज, आनंद पांडेय, मनोज शर्मा, अजय अग्निहोत्री आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed