फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The people of Kakra will get relief with the opening of MRF center in Khiloli

Shahjahanpur News: खिलौली में एमआरएफ सेंटर शुरू होने से ककरा के लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 25 Aug 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The people of Kakra will get relief with the opening of MRF center in Khiloli
शाहजहांपुर विकास प्रा​धिकरण कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवा
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ददरौल के खिलौली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट और न्यू ककरा सिटी में शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के कार्यालय का रविवार को लोकार्पण किया। खिलौली में एफआरएफ सेंटर का निर्माण होने से ककरा के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, एसडीए के कार्यालय का शुभारंभ होने से शहर का सुनियोजित तरीके से विकास हो सकेगा।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत ददरौल में 18.75 करोड़ रुपये की लागत एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण होने से ककरा में बना एमआरएफ सेंटर बंद कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में रहने वाले वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महानगर क्षेत्र से प्रतिदिन कॉम्पेक्टर के माध्यम से लाए जाने वाले सूखे और गीले कचरे के ठोस निस्तारण के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कचरे का निस्तारण उसी दिन किया जाएगा और गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी। महापौर अर्चना वर्मा ने सभी को नगर निगम द्वारा स्थापित इस प्लांट की शुभकामनाएं दीं। नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने प्लांट के विषय में बताया गया कि इसकी 130 टन प्रतिदिन है और यह 5.95 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीए के कार्यालय के शुरू होने से शहर का हो सकेगा विकास
‎वित्त मंत्री ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। मंत्री ने हरीशंकरी का पौधा रोपा।

इस मौके पर सांसद अरुण सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed