फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The pandal resonated with the chants of Ganpati Bappa Moriya

Shahjahanpur News: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजे पंडाल

Tue, 02 Sep 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The pandal resonated with the chants of Ganpati Bappa Moriya
​खिरनीबाग ​स्थित धर्मशाला में भगवान गणपति का पूजन करती महिला। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित लाला रामचरन धर्मशाला व चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में स्थापित गणपति पंडालों में सोमवार को गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

भक्तों ने जयकारे लगाते हुए पूजन और आरती की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। खिरनीबाग स्थित धर्मशाला में सुबह दस बजे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान गणपति की मूर्ति के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया, साथ ही प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

शाम को भजनों पर श्रद्धालु झूमे। सुदामा शिंदे, अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम,आचार्य हरिकेश शुक्ला, हर्षित गुप्ता का सहयोग रहा। इसी तरह क्षत्रिय धर्मशाला में गणपति पंडाल में भजनों की रसधारा बहाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गणपति के शृंगार और आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण
तिलहर। दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के चौथे दिन सोमवार को सुबह मोहल्ला कुंवरगंज के श्री बांके बिहारी मंदिर और पक्का कटरा स्थित काली मंदिर में भगवान गणपति की शृंगार पूजा में तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद विघ्नहर्ता की आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।

शृंगार पूजा श्री बांके बिहारी मंदिर में बाल किशन मराठा व काली मंदिर में सचिन गुप्ता ने कराई। दोनों मंदिरों में विराजित भगवान गणेश की मूर्तियाें की आरती उतारी गई। बाद में तरह-तरह के मोदक, फल और मिठाइयों से गणपति को भोग अर्पण कर प्रसाद बांटा गया। व्यवस्था में सचिन गुप्ता सराफ, राजेश चंद्र गुप्ता, विजय रस्तोगी, मुकेश देवल, कृपाराम, दिलीप रस्तोगी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed