{"_id":"6aad913d9204696d0a04b370","slug":"the-most-dilapidated-school-in-kalan-dm-upset-over-not-being-demolished-after-being-identified-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185045-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कलान में सर्वाधिक जर्जर स्कूल, चिह्नित होने के बाद ध्वस्त नहीं कराने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कलान में सर्वाधिक जर्जर स्कूल, चिह्नित होने के बाद ध्वस्त नहीं कराने पर डीएम खफा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलान में सर्वाधिक जर्जर स्कूल होने के बावजूद भी ध्वस्त नहीं कराए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसके अलावा 303 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को हटवाने के लिए विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को समीक्षा बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चिह्नित जर्जर विद्यालय भवनों के शीघ्र ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कलान में सर्वाधिक जर्जर विद्यालय भवनों को अब तक ध्वस्त न करने पर नाराजगी जताई। डीएम ने सीडीओ को कांट के प्राथमिक विद्यालय नगला बनवारी में एमडीएम शेड का निर्माण जल्द कराने के लिए कहा।
उन्होंने नेट मॉक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने 303 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों को हटाए जाने की समीक्षा की। बोले-विलंब के लिए उत्तरदायी अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। डीएम ने पीएमश्री विद्यालयों को गोद लेने वाले अधिकारियों की सूची को पूरा करने के निर्देश भी दिए। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।