{"_id":"579628d64f1c1b8e0121e169","slug":"the-main-road-of-the-village-led-to-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी का सबब बना गांव का मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी का सबब बना गांव का मुख्य मार्ग
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव का मुख्य मार्ग ग्रामीणों के लिए काफी परेशानी का सबब बन गया है। गांव स्थित धार्मिक गेट के पास से जाने वाले मार्ग पर पानी भरे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राीमण इस समस्या के बारे में ब्लाक पर अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के नेहरू इंटर कालेज के प्रबंधक इबरत अली, पूर्व प्रधान कल्लन खां, हाजी अली अहमद, प्रधान युनूस खां, आसिफ अली, मुबारक अली, शराफत अली आदि प्रशासन से गांव के मुख्य मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस मार्ग का निर्माण शीघ्र न हुआ तो वह लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन