फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If you face any difficulty, call 112 to seek police assistance.

Shahjahanpur News: कोई दुश्वारी आए तो 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद लें

Sun, 30 Aug 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
If you face any difficulty, call 112 to seek police assistance.
नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उप​स्थित सीओ सिटी देवव्रत वाज
शाहजहांपुर। शहर के नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने छात्राओं से मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंजान व्यक्ति की वॉयस कॉल, वीडियोकॉल आए तो उसका जवाब नहीं दें और नंबर ब्लॉक कर दें। कोई छेड़खानी करे तो डरे नहीं और डटकर मुकाबला करने के साथ डॉयल 112 पर सूचना दें। आठ से 10 मिनट में पुलिस मदद करने पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन

--
लालच में होती है साइबर ठगी, जाल में फंसने से बचें
-साइबर ठगी की अधिकतर घटनाएं लालच के चलते होती हैं। मोबाइल पर आने वाले ऑफर से बचकर रहें। काेई परेशान करे तो तुरंत अपने शिक्षक या परिवार के सदस्य को बताएं।
विज्ञापन

-मोबाइल में कोई ऐसा फोटो नहीं रखें, जो परिवार को नहीं दिखा सकें। एआई का दौर है, ऐसे में कोई भी फोटो का दुरुपयोग कर सकता है। सोशल मीडिया पर भी दोस्त बनाने में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। अगर कोई पुलिसकर्मी रुपये मांग रहा है तो बगैर हिचक उसकी शिकायत अधिकारियों से करें।
--
सवाल-जवाब
प्रश्न : थाने में महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए क्या व्यवस्था है-महविश
उत्तर : प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बना है। वहां पर महिला सिपाही ही महिला फरियादी की समस्या सुनती है।
प्रश्न : कई हेल्पलाइन हैं, सबसे कारगर कौन सी है-सुनैना
उत्तर : हर समस्या के लिए अलग हेल्पलाइन है, पर पुलिस 112 डायल करने पर ही तुरंत ही पहुंचती है।
प्रश्न : साइबर अपराध से बचने के लिए क्या करें- हिना
उत्तर : जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी के बहकावे या लालच में बिल्कुल नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed