{"_id":"6988de3cab66f8b4e6067f95","slug":"the-hindu-conference-emphasized-the-importance-of-organizing-the-community-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-165088-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हिंदू सम्मेलन में समाज को संगठित करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हिंदू सम्मेलन में समाज को संगठित करने पर दिया जोर
विज्ञापन
बाबा चौकसी नाथ हिंदू सम्मेलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। दीनदयाल नगर में बाबा चौकसी नाथ सम्मेलन समिति के तत्वावधान से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और हिंदुत्व की मूल भावना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित रहने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए आलोक मिश्रा कहा कि हिंदुत्व किसी संकीर्ण परिभाषा का विषय नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक पहचान और जीवन पद्धति है। मुख्य वक्ता डॉ.जसमीत साहनी, नरोत्तम दास, अंबिका व कृति ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन अमन कटियार ने किया।
--
भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में दी जानकारी
निगोही। गांव ग्राम ढकिया तिवारी के रामलीला मैदान पर रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। रजनी भानु प्रताप सिंह ने भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। श्याम नारायण मिश्र ने बताया कि हिंदू समाज आदिकाल से राष्ट्र धर्म का निरंतर चिंतन करता आ रहा है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया ने संघ के 100वर्ष पर चर्चा की। अध्यक्ष बृजनंदन ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
--
युवा पीढ़ी को संस्कार के बारे में जरूर बताएं
पुवायां। ग्राम बड़ागांव में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खुटार के बालाजी धाम के महंत अनिल पांडे ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कार के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रीतम ने कहा कि संघ समाज में बदलाव चाहता है और यह पंच परिवर्तन से ही संभव है। अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने कहा कि संघ के माध्यम से सम्मेलन के आयोजनों से समाज में एकता का माहौल बनेगा और यह एक अच्छा प्रयास है। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला संघ चालक गोपीनाथ अग्निहोत्री, जिला सह कार्यवाह विनोद कुमार, धीरज दीक्षित, विपिन मिश्रा, राजीव दीक्षित, आशीष शर्मा, सैनिक रमेश कुमार, मोहन आदि मौजूद रहे। संवाद