फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The heat and humidity due to the scorching sun has made people miserable, there is a possibility of rain

Shahjahanpur News: तेज धूप से गर्मी और उमस ने किया बेहाल, बारिश की बन रही संभावना

Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The heat and humidity due to the scorching sun has made people miserable, there is a possibility of rain
शाहजहांपुर। तेज धूप में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री से अधिक का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में नमी की वजह से गिरावट दर्ज की गई है। वायुदाब गिरा हुआ है और पछुआ हवा चल रही है। इससे अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट हुई है।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। सुबह उत्तरी और दक्षिणी हवा चल रही थी। शाम को पछुआ हवा चलने लगी है। आर्द्रता 47 प्रतिशत होने से वातावरण में नमी भी घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed