फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The graph of accidents has increased... carelessness is taking a toll on people's lives

Shahjahanpur News: बढ़ा हादसों का ग्राफ... लापरवाही लोगों की जिंदगी पर पड़ रही भारी

Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The graph of accidents has increased... carelessness is taking a toll on people's lives
नौ जुलाई को मीरानपुर कटरा में रोडवेज बस की टक्कर लगने से ईको कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। फाइल फोट
शाहजहांपुर। सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। आंकड़े बताते हैं कि लड़ाई-झगड़ों से ज्यादा हादसों में लोगों की जान जा रही है। ओवरटेक और तेज रफ्तार के साथ नशा हादसों की बड़ी वजह है।
विज्ञापन

यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सड़क पर वाहन चलाते समय चालक ज्यादातर भ्रमित होते हैं। उनका ध्यान सड़क के बजाय इधर-उधर की बातों पर ज्यादा होता है। मसलन वाहन में चलता तेज संगीत, बातूनी सहयात्री आदि। इस कारण से भी हादसे हुए हैं।
विज्ञापन

इस साल 2025 में जनवरी से जून तक जिले में 478 हादसे हुए हैं। इनमें 243 लोगों की जान गई। 358 लोग घायल हुए हैं। पिछले साल 2024 में जनवरी से जून तक 413 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। 232 लोगों की मौत हुई और 240 लोग घायल हुए। इस प्रकार 2024 के मुकाबले 2025 में 65 हादसे अधिक हुए। 11 मौत बढ़ीं और 118 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नियमों का पालन करने की अपील की
यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि हादसों में कमी लाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने जनता से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है।
--
जून माह में ये हुए हादसे
- 7 जून: रोजा में हाईवे पर बाइक समेत खाई में गिरने से युवक की मौत। पूरी रात खाई में पड़ा रहा।
- 8 जून : पुवायां में बच्ची के नामकरण संस्कार की दावत के बाद पिता की सड़क हादसे में मौत।

- 9 जून : रोजा के जमुका में ट्रक में घुसी कार में सवार गोरखपुर के तीन लोगों की मौत।
- 21 जून : रोजा के दुर्गा इंक्लेव के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत।

- 25 जून : पुवायां के राजीव चौक पर ट्रक से कुचलकर फोरमैन की मौत।

- 26 जून : मीरानपुर कटरा में नैनीताल जा रहे बाराबंकी जिले के दो व रामपुर जिले के एक व्यक्ति की मौत।
-
ये बरतें सावधानियां
- दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाएं।

- चौपहिया वाहन सवार सीट-बेल्ट जरूर लगाएं।
- सड़क पार करने के दौरान दाएं, बाएं जरूर देखें।

- मुड़ने, रुकने या सड़क पर लाइन बदलने से पहले संकेत दें।

- वाहन चलाते समय नशीली वस्तुओं का सेवन न करें।
- वाहन से चलते समय शरीर का भाग बाहर न निकालें।

- ओवरटेक न करें और निर्धारित गति से तेज वाहन न चलाएं।
(यातायात प्रभारी विनय पांडेय के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed