{"_id":"60ced9fe4d18e3cb852f7e6baeb8a28f","slug":"the-first-phase-of-elections-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज
शाहजहांपुर
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जिले में शुक्रवार सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली ब्लाकों के 738 बूथों पर होगा। जिला पंचायत के 12 वार्ड और क्षेत्र पंचायत के 394 वार्ड से सदस्य पद के लिए अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनने को कुल 452674 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 394 मतदान केंद्रों पर बने बूथों पर बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। कुल 33 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने कहा कि चप्पे - चप्पे पर पैनी निगरानी व्यवस्था की गई ताकि हर मतदाता निर्भीक होकर बूथों पर पहुंचे और मतदान करे।
बूथों पर पहुंच चुकी पोलिंग पार्टियों के साथ स्थानीय पुलिस का कम्यूनिकेशन नेटवर्क स्थापित कर दिया गया ताकि तनिक भी गड़बड़ी की आशंका होते ही पुलिस-प्रशासनिक मोबाइल टीमें तत्काल वहां पहुंच सकें। जिला स्तर पर शुक्रवार के मतदान के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में और दूसरा पुलिस लाइंस में। इससे पहले सभी ब्लाक परिसरों में सुबह से ही आरओ, एआरओ अपनी सीटों पर जा डटे। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी सुबह होते ही संबंधित ब्लाक में पहुंचने लगे। शाम चार बजे तक सभी स्थानों से पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार, सीडीओ पुलकित खरे ने चारों ब्लाकों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। खुटार के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम तिलहर विजयशंकर दुबे, और जोनल पुलिस अधिकारी सीओ तिलहर विजयशंकर मिश्रा, पुवायां के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम लालबहादुर, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ उमेश शर्मा, सिधौंली के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर आदित्यप्रकाश श्रीवास्तव, जोनल पुलिस अधिकारी सीएफओ एमपी सिंह और बंडा के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम जलालाबाद भरतलाल सरोज, जोनल पुलिस अधिकारी सीओ सदर अनुराग दर्शन ने पूरे दिन अपने क्षेत्र में घूमकर बूथों का जायजा लिया। उन्होंने अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
एक वाहन का प्रयोग कर सकेंगे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
पुवायां। पुवायां में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए के लिए नौ अक्तूबर को होने वाले मतदान के दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए वाहनों की सीमा तय कर दी गई है। लालबहादुर ने बताया कि मतदान के दिन प्रत्याशी पूरे जिला पंचायत क्षेत्र में एक वाहन का ही प्रयोग कर सकेंगे। वाहन के लिए संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना आïवश्यक होगी। आवंटित वाहन किसी अन्य के लिए प्रयोग नही होगा।
विज्ञापन
मतदान के दिन वाहनों के आवागमन की स्थिति पर नजर-
0 निजी उपयोग के लिए वाहन चलेंगे।
0 परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए वाहनों से लाने की छूट।
0 मतदेय स्थल से दो सौ मीटर की परिधि के बाहर ही रहेंगे वाहन।
0 सार्वजनिक यातायात के लिए वाहनों का संचालन होगा।
0 रेलवे, बस स्टेशन, अस्पताल आदि के लिए वाहन चलेंगे।
0 बीमार, अशक्त के लिए वाहन की छूट रहेगी।
तहसील पुवायां प्रथम चरण का चुनाव
कुल ब्लाक : 04
कुल जिला पंचायत सीट : 12
कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड : 394
कुल मतदान केंद्र : 394
कुल मतदेय स्थल : 738
कुल वोटर : 452674
पुरुष वोटर : 240726
महिला वोटर : 211948
कुल जोन : 04
कुल सेक्टर : 58
ब्लाक बार स्थित
खुटार ब्लाक
कुल जिला पंचायत सीट : 02
कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड : 54
कुल मतदान केंद्र : 79
कुल मतदेय स्थल : 132
कुल वोटर : 77772
पुरुष वोटर : 41290
महिला वोटर : 36482
कुल सेक्टर : 10
पुवायां ब्लाक
कुल जिला पंचायत सीट : 03
कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड : 77
कुल मतदान केंद्र : 101
कुल मतदेय स्थल : 186
कुल वोटर : 111964
पुरुष वोटर : 59606
महिला वोटर : 52358
कुल सेक्टर : 17
बंडा ब्लाक
कुल जिला पंचायत सीट : 04
कुल क्षेत्र पंचायत वार्ड : 95
कुल मतदान केंद्र : 111
कुल मतदेय स्थल : 222
कुल वोटर : 139504
पुरुष वोटर : 74185