फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The first match was won by Jhanda Club and the second match was won by Diamond Club.

Shahjahanpur News: पहला मैच झंडा क्लब और दूसरा मैच डायमंड क्लब ने जीता

Sun, 05 May 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 05 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The first match was won by Jhanda Club and the second match was won by Diamond Club.
शाहजहांपुर। कृभको के मैदान में शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच झंडा क्लब ने 101 और दूसरा मैच डायमंड क्लब ने 105 रन से जीता।
विज्ञापन

शनिवार को पहले मैच का टॉस जीतकर झंडा क्लब की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 25 ओवरों में 182 रन बनाए। खिलाड़ी शालू ने 52 रन और रेहान ने 21 रन का योगदान दिया। सैफी क्लब के गेंदबाज सौरभ ने तीन तथा आरिफ ने दो विकेट चटकाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सैफी क्लब की टीम 81 रन पर ही ऑलआउट हो गई। खिलाड़ी आजाद ने 43 रन बनाए। झंडा क्लब के खिलाड़ी अभिनव शर्मा को पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच में डायमंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर 25 ओवर में 182 रन का लक्ष्य दिया। शेरू ने 73 और अनुराग ठाकुर ने 38 रन बनाए। इंडियन क्लब की ओर से दिलशाद ने दो विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन क्लब की टीम 77 रन ही बना सकी। जफर ने 28 रन दिए। डायमंड क्लब की ओर तीन विकेट लेने पर खिलाड़ी शेरू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों मैचों में अंपायरिंग शोभित और फरीद ने की। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, मनोज यादव, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed