{"_id":"69daa053663ef42fce0b779d","slug":"the-drm-issued-instructions-to-expedite-construction-work-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170407-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीआरएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीआरएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करतीं डीआरएम विनीता श्रीवास्तव। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे के निरीक्षण में कार्य धीमी गति से देखकर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि कार्य को समय से पूरा किया जाए।
शाम करीब सवा चार बजे डीआरएम की विशेष ट्रेन लाइन नंबर तीन पर ली गई। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खंभों के खुले नट बोल्ट देखकर उन्होंने कवर कराने के निर्देश दिए। कहा कि इससे चोट लगने की आशंका है। इसलिए यह कार्य वरीयता के आधार पर कराया जाए। इसके बाद पुल से होते हुए मालगोदाम की तरफ गईं।
यहां पर एस्केलेटर के लिए पुल की सीढि़यों को देखा। वहां से मुख्य गेट पर आईं और तोड़फोड़ अधिक मिलने पर कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं को भी सही कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
-- -- -- --
रोजा में सैलून से नहीं उतरीं
डीआरएम सुबह मुरादाबाद से रोजा जंक्शन तक विंडो निरीक्षण करते हुए आईं। यहां अधिकारी इंतजार में खड़े रहे, लेकिन वह अपने विशेष सैलून से बाहर नहीं निकलीं। रोजा से आने के बाद शाहजहांपुर में निरीक्षण किया।