{"_id":"69347d0d9764fd5211029864","slug":"the-disputed-land-in-nigohi-was-measured-for-the-third-time-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159634-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही में विवादित जमीन की तीसरी बार हुई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही में विवादित जमीन की तीसरी बार हुई पैमाइश
विज्ञापन
निगोही। थाने के सामने पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के भवन के पास खाली पड़ी विवादित जमीन की राजस्व विभाग के अधिकारियाें ने शनिवार को तीसरी बार पैमाइश कराई। इस बार कर्मचारियाें की टीम ने लिपुलेख-भिंड हाईवे पर कैमुआ नाला से लेकर थाना गेट तक जमीन की नाप की।
गत कई वर्ष से थाने के सामने खाली जमीन को लेकर पुलिस प्रशासन और पूर्व विधायक के बीच स्वामित्व का विवाद चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने जमीन अपनी बताते हुए राजस्व विभाग की टीम से नाप कराने के बाद वहां कंक्रीट के पिलर पर तार से बाड़बंदी करा दी है। पुलिस ने जमीन अपने कब्जे में लेकर वहां विभिन्न मामलों में कब्जे में लिए गए वाहन खड़े करा दिए हैं। वहां वाहन रोक दिए जाने से दो दुकानों का रास्ता भी बंद हो गया है।
पूर्व विधायक ने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में वाद दायर किया। इस पर उच्च न्यायालय ने 12 दिसंबर तक राजस्व विभाग से मौके की नाप-जोख और सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर विवादित जमीन की एक सप्ताह में आज तीसरी बार नाप हुई है। पैमाइश के दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद