फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The construction of a bridge over the Dehwa River in Rehra will reduce the distance to Nigohi by 18 km.

Shahjahanpur News: रेहरा में देहवा नदी पर पुल बनने से 18 किमी कम होगी निगोही की दूरी

Fri, 27 Feb 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The construction of a bridge over the Dehwa River in Rehra will reduce the distance to Nigohi by 18 km.
रेहरा गांव के पास देवहा नदी पर इसी स्थान पर होगा पुल का निर्माण। संवाद - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
शाहजहांपुर। खुदागंज में रेहरा गांव के पास देहवा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 50 करोड़ की लागत से पुल बनाया जाएगा। इसके बनने से खुदागंज और कटरा से निगोही जाने वाले लोगों को लगभग 18 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

खुदागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत उखरी के मजरा रेहरा गांव के पास से देहवा नदी गुजरती है। बाढ़ के समय में लोगों को निगोही आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नदी पार करने के लिए लकड़ी के पटलों का पुल बना लिया है। जरूरी काम होने पर इससे होकर लोग निगोही या खुदागंज व कटरा आते-जाते हैं।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के लोग अगर खुदागंज से होते हुए निगोही जाते हैं तो 20 से 25 किमी मीटर की दूरी पड़ती है। वहीं कटरा से तिलहर होते निगोही जाने के लिए 40 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इस पुल के निर्माण होने से निगोही की दूरी 18 किमी रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाढ़ आने पर होती थी लोगों को दिक्कत
देवहा नदी में बाढ़ आने से आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो जाती थी। अस्थायी रूप से बनाया गया लकड़ी का पुल हटा दिया जाता था। लोगों को निगोही जाने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अब इस पुल के निर्माण से लोगों की दिक्कत खत्म हो जाएगी।
--
किसानों को होगा फायदा
निगोही चीनी मिल में गन्ना ले जाना किसानों के लिए काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही निगोही क्षेत्र के डंडिया बाजार में फसल के अच्छे भाव मिलते है। किसान अपनी फसल को यहां बेच सकेंगे। कम लागत में किसान समय से अपनी उपज चीनी मिल और बाजार में पहुंचा सकते हैं।

--
रेहरा में देवहा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी लागत करीब 50 करोड़ रुपये आएगी। जल्द ही इसके स्वीकृत होने की संभावना है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed