फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The constable, accused of assaulting the BJYM leader, appeared

भाजयुमो नेता के साथ मारपीट करने का आरोपी सिपाही लाइनहाजिर

Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The constable, accused of assaulting the BJYM leader, appeared
शाहजहांपुर। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइकों की भिड़ंत के बाद बीचबचाव करने गए भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष देवाशीष पांडेय के साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी थी। शुरुआती जांच के बाद एसपी एस आनंद ने कैंट चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है। अन्य पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन पुलिस ने दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के टाउनहाल पुल के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया था। दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल युवक को पीट रहे थे। घटनास्थल के सामने स्थित महाकाली होटल के संचालक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष देवाशीष पांडेय पिट रहे युवक को बचाने पहुंचे। आरोप है कि यहां पर मौजूद पुलिस वालों ने देवाशीष को पीट दिया। सूचना मिलने पर एकत्र हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। बाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और सीओ सिटी सरवरणन टी के बीच वार्ता हुई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोला गया था। शनिवार को एसपी एस. आनंद के निर्देश पर जांच शुरू की गई। कैंट चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार की भूमिका शुरुआती जांच में संदिग्ध मिलने पर उसे लाइनहाजिर कर दिया गया। एसपी सिटी संजय कुुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर कैंट चौकी पर तैैनात सिपाही सुनील कुुुमार को लाइनहाजिर कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय की जाएगी। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिला है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed