फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The condition of Gandhi Bhawan will improve at a cost of more than four crores, repair work has been started

Shahjahanpur News: चार करोड़ से अधिक लागत से सुधरेगी गांधी भवन की दशा, शुरू की गई मरम्मत

Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The condition of Gandhi Bhawan will improve at a cost of more than four crores, repair work has been started
शमीम आजाद, रंगकर्मी। - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। रंगकर्मियों के लिए गांधी भवन किसी मंदिर से कम नहीं है। यहां रंगकर्म के गुण सीखकर राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने माया नगरी मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई है। रंगकर्मी लगातार गांधी भवन के जीर्णोद्धार की मांग उठाते रहे हैं। अब शासन की ओर गांधी भवन के जीर्णोद्धार के लिए 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रेक्षागृह में अत्याधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले कार्यदायी संस्था जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से गांधी भवन के जीर्णोद्धार के लिए 75 लाख रुपये खर्च किए गए। तत्कालीन अधिकारियों ने रंगकर्मियों की बात नहीं सुनी और मनमाने ढंग से कार्य कराया। भुगतान भी करा लिया। गांधी भवन में पूर्व में कुर्सियों की मरम्मत, आगे की नवीन कुर्सियां, एसी, लाइट व साउंड संचालन के कमरे के निर्माण आदि पर बजट खर्च किया गया, लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंच पर मुख्य पर्दा तक नहीं लगाया गया। अव्यवस्था के मद्देनजर रंगकर्मी लगातार सुधार कराने की मांग उठा रहे थे। इसी के मद्देनजर अब चार करोड़ 64 लाख रुपये से व्यवस्था में सुधार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रंगकर्मियों की साधना का केंद्र है गांधी भवन
टाउनहॉल स्थित गांधी भवन रंगकर्म के लिए मशहूर रहा है। दूसरे प्रदेशों के रंगकर्मी भी यहां पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आते हैं। शाहजहांपुर जिले का नाम रंगकर्म के मामले में पूरे देश में जाना जाता है। रंगकर्म की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने यहां पर रंगकर्म सीखा और भी दूसरों को सिखाया। यहां रंगकर्म करने वाले कई कलाकार मुंबई में अपनी पहचान बना रहे है। कोई भी नाटक होने से पहले रंगकर्मी इसी परिसर में अभ्यास करते दिखाई देते हैं।
--
रंगकर्मियों की सुनी बात, निर्माण कार्य शुरू
रंगकर्मियों के आवाज उठाने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की प्रेरणा से गांधी भवन का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराया है। कुर्सियों के नवीनीकरण, संपूर्ण हाल को अकाउस्टिक करने के साथ बेहतर लाइट व साउंड ऑपरेशन के लिए कमरे का निर्माण, नवीन मंच, नवीन विंग्स, बड़ा ग्रीन रूम, यूट्यूब स्टडियों के साथ ही बेहतर कलेवर में प्रेक्षागृह तैयार कराया जा रहा है। प्रशासन के इस कदम से रंगकर्मियों में हर्ष है। उम्मीद की जा रही है कि अगले आठ-नौ माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
--
रंगकर्मियों की बात
गांधी भवन का जीर्णोद्धार रंगकर्मियों के लिए अच्छी बात है। जरूरी है कि रंगकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गांधी भवन निगरानी समिति का गठन किया जाए। निगरानी समिति में नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित कलाकारों को ही स्थान दिया जाए। इससे समिति अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचा सके।
- शिवा सक्सेना, रंगकर्मी
--
रंगकर्मियों ने प्रशासन से जो अपेक्षा की है, उसी आधार पर गांधी भवन का जीर्णोद्धार हो। इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं। काम बेहतर होना चाहिए। कलाकारों की राय लेकर उनकी जरूरत के हिसाब से इसका निर्माण कराया जाना चाहिए। जिससे कलाकारों को नाट्य मंचन में कोई दिक्कत न हो। - शमीम आजाद, रंगकर्मी

--
गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। आठ से 10 माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह का निर्माण किया जा रहा है।
- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

शमीम आजाद, रंगकर्मी।

शमीम आजाद, रंगकर्मी।- फोटो : mathura

शमीम आजाद, रंगकर्मी।

शमीम आजाद, रंगकर्मी।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed