{"_id":"6a2b0a06fe5d42522e023f1e","slug":"the-citys-power-supply-remained-suspended-for-two-and-a-half-hours-due-to-a-storm-and-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175897-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आंधी और बारिश में ढाई घंटे तक बंद रही शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आंधी और बारिश में ढाई घंटे तक बंद रही शहर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश में शहर की बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे तक बंद रही। बारिश के आने से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। दूसरी ओर तिलहर और पुवायां में बृहस्पतिवार की सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी।
बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे आंधी और बारिश आने के साथ ही पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से लाइनों को बंद कर दिया गया। इंजीनियरों की टीमों ने लाइनों पर गश्त कर आपूर्ति को बहाल किया। रात करीब एक बजे शहर की आपूर्ति शुरू हो गई। ग्रामीण इलाकों में बिजली ठप रही। विद्युत निगम के एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन में होने के बाद रात में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। पुवायां की लाइन सुबह नौ बजे और तिलहर में पूर्वाह्न 11 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
--
खुदागंज, कलान और निगोही में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित
खुदागंज में तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार और खंभे टूट गए। इसके चलते करीब 14 घंटे तक बत्ती गुल रही। कलान में बुधवार रात करीब 12 बजे थाना मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का बंच केबल टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर आवागमन नहीं हो रहा था। केबल टूटने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी लाइन से थाना, ब्लॉक कार्यालय और पीएचसी को बिजली मिलती है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से सरकारी संस्थानों सहित करीब तीन सौ घरों की बिजली 12 घंटे तक गुल रही। नया बंच केबल डालकर दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। विद्युत निगम के एसडीओ प्रेम प्रकाश के अनुसार, ओवरलोडिंग से टूटी बंच लाइन को ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। निगोही में आंधी से हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कस्बे समेत तमाम गांवों की बिजली गुल हो गई। कस्बे में 13 घंटे बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, लेकिन ग्रामीण फीडरों की लाइनों पर मरम्मत कार्य जारी रहा।