{"_id":"69fb7c95232aa9165609103e","slug":"the-bodies-of-a-couple-were-found-hanging-from-a-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172579-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
Wed, 06 May 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 06 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
संध्या उर्फ नन्हीं का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
परौर (शाहजहांपुर)। गांव कुबेरपुर और कुइयां के बीच खेत में पेड़ पर एक ही रस्सी से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। उनकी पहचान गांव कुबेरपुर निवासी 19 वर्षीय सोविंदर यादव और 18 वर्षीय संध्या उर्फ नन्हीं के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और संध्या की बृहस्पतिवार को बरात आनी थी।
गांव के जितेंद्र यादव की आठवीं पास बेटी संध्या उर्फ नन्हीं की बरात बदायूं जिले के थाना अल्हापुर के गांव कुंडेली के युवक से तय हुई थी। लड़का बीएससी कर रहा है। बरात को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गईं थीं। मंगलवार को परिजन दहेज के लिए करीब एक लाख रुपये का सामान लेकर आए थे।
रात 12 बजे तक घर में शादी की रस्में अदा की गईं। बुधवार को मंडप और तेल की रस्म होनी थी। परिजनों के अनुसार, रात करीब तीन बजे संध्या घर से निकली होगी। दूसरी ओर गांव निवासी डेयरी संचालक शिवनारायण का पुत्र सोविंदर भी रात करीब आठ बजे गांव में आई बरात में दावत में जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने बरात में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की आशंका के चलते तलाश भी नहीं किया।
विज्ञापन
बुधवार को करीब आठ बजे कुबेरपुर और कुइयां गांव के बीच आम के पेड़ पर दोनों के शव एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले। पेड़ की दूसरी डाल पर एक चुनरी रखी मिली। सुबह खेतों पर जाने के लिए निकले लोगाें ने शव लटके देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को फंदे से उतरवाया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों का करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात संध्या के परिजनों को भी पता थी। गांव का ही लड़का होने के चलते शादी को लेकर बात नहीं बड़ाई और बदायूं में शादी तय कर दी थी।
-- -- -- -- -- -- -
-फंदे से लटककर जान देने वाले दोनों ही बालिग हैं। प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। मौत की परिस्थितियां और कारण की जांच की जा रही है।
- भंवरे दीक्षा अरुण, एसपी देहात