फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The audience was thrilled to see the live performance of Kakori Action

काकोरी एक्शन का सजीव मंचन देखकर रोमांचित हुए दर्शक

Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The audience was thrilled to see the live performance of Kakori Action
शाहजहांपुर। मंथन आर्ट्स के कलाकारों द्वारा गांधी भवन प्रेक्षागृह में नाटक ‘प्रणाम काकोरी’ का भावपूर्ण मंचन किया गया। काकोरी की घटना अपनी आंखों के सामने घटते देखने जैसा अनुभव कर दर्शक रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

रविवार शाम साढ़े सात बजे गांधी भवन प्रेक्षागृह में नाटक का मंचन शुरू हुआ। लेखक महेश सक्सेना द्वारा लिखित नाटक प्रणाम काकोरी का मंचन करने के लिए कलाकार मंच पर आए। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के पूर्व छात्र शिवा सक्सेना के निर्देशन में कलाकारों ने अपने मंचन से दर्शकों को प्रभावित किया। नाटक में दिखाया गया कि काकोरी घटनाक्रम के शहीदों ने धर्म व जाति से ऊपर उठकर अपने साहसिक कार्यों, बलिदानों तथा गुप्त प्रचारात्मक कार्यों द्वारा भारत के राष्ट्रीय मुक्ति संग्राम को एक नई दिशा दी।
विज्ञापन

कलाकारों ने अपने प्रभावी अभिनय से मंच पर काकोरी ट्रेन एक्शन को पुनर्जीवित कर दिया। नाटक में अंकित अवस्थी, मोहित कनौजिया, अनमोल सिंह, सागर श्रीवास्तव, मोहित वाजपेयी, सुमित सक्सेना, अनंत शुक्ला, पारस दीक्षित, यशदेव शर्मा, अनमोल कुमार (सूरज) आदि मंच पर शहीदों के चरित्रों को जीवंत करते नजर आए। इनके अलावा मंच निर्माण व प्रकाश परिकल्पना का कार्य सोनू सक्सेना, प्रस्तुति पर्यवेक्षक का कार्य मनोज मंजुल, प्रस्तुति प्रबंधन का कार्य जितिन गुप्ता, अतुल अवस्थी आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर शहीदों के प्रपौत्र सम्मानित
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार देर शाम गांधी भवन प्रेक्षागृह में मंथन आर्ट्स के बैनर तले प्रणाम काकोरी नाटक मंचन के बाद अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रियांशु सिंह तथा अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के परिवार से उनके प्रपौत्र आफाक उल्ला खां को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों में नाटक लेखक महेश सक्सेना, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, लेखाधिकारी सीपी मौर्या मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed