{"_id":"6a8deb4d78fddeac3b0c1d6f","slug":"the-annual-meeting-of-all-teachers-in-the-district-will-be-held-on-september-25-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182742-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 25 सितंबर को होगी जनपद के सभी शिक्षकों की वार्षिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 25 सितंबर को होगी जनपद के सभी शिक्षकों की वार्षिक बैठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रांतीय अनुसूचित जाति/जनजाति बेसिक शिक्षक संघ की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को लोधीपुर के एक मैरिज लॉन में हुई। मुख्य अतिथि विश्राम सिंह ने जनपद कार्यकारिणी की बैठक त्रैमासिक के बजाय मासिक और ब्लॉक स्तर पर भी मासिक बैठक कराने के निर्देश दिए। साथ ही 25 सितंबर को जनपद के समस्त शिक्षकों की वार्षिक बैठक कराने की घोषणा की।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश कुमार ने संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री की बैठकों में उपस्थिति जरूरी बताई। उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने ब्लॉक बैठकों में जनपद से दो पदाधिकारियों की मौजूदगी का सुझाव दिया। कांट ब्लॉक मंत्री धनपाल सिंह ने सदस्यता शुल्क जमा कराने, तिलहर अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने अवशेष इकाइयों के पुनर्गठन और जलालाबाद अध्यक्ष त्रिलोकचंद्र ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय वर्मा और संचालन भावलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष वेदपाल सुमन ने किया। बैठक में दिनेशपाल सिंह, रितेंद्र कुमार सिंह, पवन सिंह दिनकर, कमलेश निगम, विनोद कुमार, देवेंद्रपाल सिंह, नरोत्तम सिंह, खुशीराम, रमेश चंद्र, व्यास मुनि, हरिश्चंद्र आनंद, विनोद सम्राट और राजीव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद