फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accused named in Morpal murder case is away from arrest

Shahjahanpur News: मोरपाल हत्याकांड में नामजद आरोपी गिरफ्त से दूर

Thu, 03 Oct 2024 05:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The accused named in Morpal murder case is away from arrest
शाहजहांपुर/ कांट। रात में सोते समय मोरपाल यादव (50) की फरसे से गला काटकर हत्या में नामजद दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। बुधवार को पुलिस सुरक्षा में मोरपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कांट की ग्राम पंचायत कदरदादपुर उर्फ लिलथरा के मजरा यादव गौटिया में किसान मोरपाल की सोमवार की रात फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई देशराज ने कलान के गांव ढुकुरिहाई निवासी बहनोई संजेश व हथिनी नगरिया निवासी आराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजन उधारी नहीं चुकाने पर बहनोई और रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आधी रात के बाद कांट इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने कलान में आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वहां उन्हें आरोपी नहीं मिले हैं। पुलिस की शक की सुई परिवार के इर्द-गिर्द ही घूम रही है।
विज्ञापन

मोरपाल की चारपाई के 20 मीटर के दायरे में भाई और भतीजे लेटे होने के बाद भी हत्यारे वारदात को अंजाम देकर निकल गए, यही बिंदु किसी करीबी के होने का इशारा कर रहा है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई। विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बहन बोली-मेरे पति ने नहीं की हत्या
-कांट पुलिस ने मृतक की बहन से भी पूछताछ की है। उसने रुपयों के लेन-देन की बात स्वीकार की, लेकिन हत्या की घटना में पति का हाथ होने से इन्कार कर दिया। वहीं, हथौड़ा गांव की महिला व युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार, मोरपाल के साथ दोनों बिहार से महिलाएं लेकर आते थे। उसके बाद रुपये लेकर शादियां कराते थे। महिला व युवक भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए हैं। बुधवार को शक के आधार पर दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed