फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TET conflict Front government sought appointments

टीईटी संघर्ष मोर्चा ने सरकार से मांगी नियुक्तियां

Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
TET conflict Front government sought appointments
टीईटी मोचा
यूपी टीईटी संघर्ष मोर्चा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सरकार से बीएड प्रशिक्षित एवं टीईटी उत्तीर्ण युवाओं को स्कूल-कालेजोें में शीघ्र नियुक्तियां देेने की मांग की है। मोर्चा से जुड़े युवाओं ने इसी मांग को लेकर रविवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के लिए मोर्चा से जुड़े शिक्षित युवा टाउनहाल के शहीद द्वार मैदान पर इकट्ठा हुए और वहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए चल पड़े। नगरपालिका परिषद जाकर उनका शिष्टमंडल सपा जिलाध्यक्ष से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि वे सभी वर्ष 2011 के उत्तीर्ण अभ्यर्थी हैं और प्रदेश में उनकी कुल संख्या 2.92 लाख है। प्राथमिक शिक्षक बनने की अनिवार्य योग्यता होने के बावजूद नियुक्तियां नहीं की जा रहीं। ज्ञापन में कहा गया है कि आरटीई एक्ट तभी प्रभावी हो सकेगा, जब शिक्षण कार्य के लिए प्रदेश में पर्याप्त शिक्षक होंगे। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए शिक्षकों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री और शासन तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई कराएंगे। प्रदर्शन में रामनिवास शर्मा, संतोेष कुमार, शिवकुमार शर्मा, अश्विनी दीक्षित, राकेश पाल, शैलेंद्र अवस्थी, शकुन पांडेय, रोहित सक्सेना, शंकर लाल, प्रदीप कुमार, खालिद खां, भूमिपाल सिंह, संजीव कुशवाहा आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed