फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperatures slipped to 7.1 degrees, fog engulfs today

तापमान 7.1 डिग्री पर खिसका, आज छाएगा कोहरा

Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Temperatures slipped to 7.1 degrees, fog engulfs today
शाहजहांपुर। सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। सोमवार को चौथे दिन भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बर्फीली हवाओं के चलते रविवार की रात बीते 24 घंटे की तुलना में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 7.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह हल्के बादल छाए रहने से सूर्योदय के करीब दो घंटे बाद धूप निकली। लेकिन ठंडी हवा ने धूप को बेअसर कर दिया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को सुबह कुछ देर तक हल्का कोहरा छाए रहने से दिन में सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन

चार दिन पहले रात में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था, लेकिन अब उसमें 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है। इस वजह से दिन ढलने के बाद से लेकर सूर्योदय से पहले तक दिसंबर जैसी सर्दी महसूस होने लगी है। यही नहीं, दिन मेें धूप निकलने के बावजूद पहाड़ों की ओर से आ रही पछुआ हवा भी सर्दी को बढ़ावा दे रही है। इसकी वजह से दिन में अधिकतम तापमान भी कम हो रहा है। हालांकि, सोमवार को धूप के असर से दिन में पारा 0.8 डिग्री उछलकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन सर्द हवा जनजीवन को परेशान करती रही।
विज्ञापन

सुबह के वक्त सर्दी पड़ने से लोगों की नियमित दिनचर्या भी अब देर से शुरू हो रही है। सर्दी का असर सड़कों से लेकर बाजारों तक दिखने लगा है। दुकानेें थोड़ी देर से खुल रही हैं। ग्राहक दोपहर तक घरों से निकल रहे हैं और तब तक दुकानदारों को खाली बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार गत एक सप्ताह के दौरान पछुआ हवा के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट आई। उनका कहना है कि सोमवार सुबह से बैरोमीटर की रीडिंग मेे एकाएक उछाल आने से हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है और अब पुरवाई चलने से वातावरण मेें नमी बढ़ने के साथ मंगलवार को सुबह कुछ देर तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed