फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperature dropped due to drizzle... got relief from the heat

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट...उसम से मिली राहत

Mon, 11 Aug 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle... got relief from the heat
सोमवार दोपहर बूंदाबांदी के दौरान छाए हुए काले बादल। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह से बादल छाए रहने के बाद दोपहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट होने पर लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। शाम को बादल छाए रहे। वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को 3.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। सुबह पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही थी। शाम को उत्तरी हवा चलने लगी है। आर्द्रता 95 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल छाए हैं। अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed