फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager found hanging with mother's dupatta in maternal home, accused of murder after assault

Shahjahanpur News: ननिहाल में मां के दुपट्टे से फंदे से लटका मिला किशोर, मारपीट के बाद हत्या का आरोप

Fri, 18 Oct 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager found hanging with mother's dupatta in maternal home, accused of murder after assault
ह​र्षित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। रामलीला मेला देखने को निकला किशोर मामा के घर के पीछे नीम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना दियूरिया के मुड़िया तालुका पसगवां निवासी केशव श्रीवास्तव नोयडा में एक अधिकारी के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उनका अपनी पत्नी रेखा से अनबन चली रही है। पत्नी आठ साल से मीरानपुर कटरा की रामनगर कॉलोनी स्थित अपने मायके में रह रहीं है। उनके साथ बेटा हर्षित (14) भी मामा निक्कू के आवास पर रहता था।
विज्ञापन

वह कक्षा आठवीं का छात्र होने के साथ ही दुकान के कार्य में सहयोग करता था। बुधवार को वह रामलीला मेला देखने गया था। वहीं, मोहल्ले के युवकों से विवाद हो गया। बताते हैं कि युवकों ने उसे पीट दिया था। बीच-बचाव के बाद हर्षित अपने घर की ओर चला गया। रात करीब 12 बजे मामा के घर के पीछे स्थित ट्यूबवेल के पास पेड़ पर उसका फंदे से लटका शव मिला। परिजन ने मोहल्ले के युवकों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पूछताछ के लिए मोहल्ले के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा कुछ कहना चाहता था, पर बात नहीं हो सकी
-पत्नी-बेटे से अलग रहने वाले केशव श्रीवास्तव भी बेटे की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात में बेटे ने उन्हें कॉल की थी। उस समय वह अधिकारी के सामने बैठे थे, कॉल उठाते समय अचानक मोबाइल फिसलकर गिरा और स्क्रीन टूट गई। कुछ देर के बाद दूसरे कर्मचारी के मोबाइल में सिम डालकर कॉल की तो बात नहीं हो सकी। केशव ने बताया कि बेटा कुछ कहना चाहता था। बोले-बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। परिजन बताते है कि मेले में विवाद के बाद हर्षित ने अपनी बहन स्वीटी के पास कॉल कर पिटाई की जानकारी दी थी।
रंजिशन लिखाया था दुष्कर्म का मुकदमा
- मां रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि दो महीने पहले हर्षित को कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा दिया था। उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत मेले में पीटने के बाद हत्या कर दी।


-मेले में युवकों से विवाद होने की बात सामने आई है। हर्षित ने खुद जान दी, या कोई और मामला है, इसकी विवेचना की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
अमित चौरसिया, सीओ तिलहर

हर्षित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

हर्षित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed