{"_id":"68dffe509fa62a37ff0645d1","slug":"teenager-dies-mother-alleges-assault-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154218-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोर की माैत, मां ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोर की माैत, मां ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती छावनी परिषद राजभवन स्थित कॉलोनी निवासी जुगेंद्र कुमार के 16 वर्षीय बेटे सौरभ की मौत हो गई।
मृतक की मां राधा ने बताया कि वह पापड़ बनाकर गुजरबसर करतीं हैं। कॉलोनी का एक युवक परिवार को बहुत परेशान करता है। करीब दो माह पूर्व युवक ने बेटे के साथ मारपीट की थी। उसकी बेटी के साथ अभद्रता की थी। मारपीट में बेटे को गुम चोटें आईं थीं। करीब आठ दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बेटे का उपचार चल रहा था।
शुक्रवार सुबह बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई। राधा ने बताया कि पति जुगेंद्र की एक साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बेटा सौरभ ही बुढ़ापे का सहारा था। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद