{"_id":"01499d6a12b7ed172b740569a66d3930","slug":"teachers-honored-by-bsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को बीएसए ने सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को बीएसए ने सम्मानित किया
खुदागंज।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुजनों का समाज सदैव ऋणी रहेगा। यह विचार नगर स्थित जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तहसील तिलहर स्तर के बेसिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। वित्त एवं लेखा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। पूर्व छात्र रोहित सिंह ने कहा कि वह जिस बुलंदी पर है, उसका श्रेय इस विद्यालय के गुरुजनों को है। इस अवसर पर 116 सेवानिवृत्त एवं नौ राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाधार जैन ने की। संचालन कालेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, कृपाशंकर रस्तोगी, मो. जावेद आलम अंसारी, लल्लू सिंह, रामसरन, कमलकिशोर, विश्व मोहन अग्रवाल, आशीष जैन, श्याम सिंह , अरविंद सिंह, वीरबहादुर गंगवार, अंसार हुसैन अंसारी, कामरान आलम, झब्बूलाल गंगवार, बाबू सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन