{"_id":"8688022ee78f093ac6f619cb0eede01e","slug":"teach-strange-way-to-live-happier-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदमय जीवन जीने के अनोखे अंदाज सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदमय जीवन जीने के अनोखे अंदाज सिखाए
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर क्लब की ओर से सोमवार को आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में पटना से आए रमन सिंधी आनंदमय जीवन जीने लिए अनोखे अंदाज बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी आरपीएस यादव ने की।
सिंधी ने बताया कि वह मानस संस्था चलाते है। वह देश और दुनिया के लोगों को खुशहाल जीवन जीने के तरीकों से अवगत कराते हैं। उन्होंने कहा कि हम छोटी-छोटी बातों में लोगों को दिल जीत सकते हैं। अपने आसपास के लोगों में खुशियां बांट सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय बनना है तो दूसरों की तारीफ करना शुरू कर दीजिए। किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए, गलती होने पर माफी मांग लेना चाहिए, हमेशा खुश रहना चाहिए। यह सब आप को लोकप्रिय बनाने में मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन की खुशहाली के बारे में बताया कि हमेशा अपने जीवनसाथी का उत्साहवर्धन करना चाहिए साथ ही अच्छी आदतों पर एक दूसरे की तारीफ करना चाहिए। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ.उमेश सिंह यादव, एसडीएम जयनाथ यादव,अशोक अग्रवाल, प्रमोद चंद्र सेठ, दलजीत माटा, अनुज गुप्ता, संदीप गर्ग आदि मौजूद थे।